National Symbols Of India | Our Pride|
Let’s read interesting about national symbols of india
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अथवा चिन्ह
आज हम आपको बताएँगे भारत के राष्ट्रीय चिन्ह के बारे में, किसी भी देश का राष्ट्र चिन्ह उस देश की संस्कृति, आदर्शो, विचारधारा और शौर्य को दुनिया के सामने प्रतिबिंबित करता है, इसलिए राष्ट्रीय प्रतीकों का चुनाव ध्यानपूर्वक किया जाता है।
भारत के राष्ट्र चिन्ह ऐतहासिक और सांस्कृतिक मूल्यों से सीधा संबध रखते हे।
आइये विस्तार से जानते हे उनके बारे में…
भारत का राष्ट्रीय ध्वज

भारत का राष्ट्रीय ध्वज केसरिया, सफेद और हरा रंग का है।
राष्ट्रीय ध्वज के मध्य में 24 तीलियों से बना “अशोक चक्र” स्थित है।
“अशोक चक्र” सम्राट अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है।
ध्वज केसरीया, सफेद और हरे रंगों से मिलकर बना है इसलिए इसे “तिरंगा” भी कहा जाता है।
पिंगली वेंकैया ने राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन किया था।
हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को ध्वज आरोहण किया जाता है।
22 जुलाई 1947 को संविधान सभा में “राष्ट्रीय ध्वज” घोषित किया गया।
देश में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज का प्रकाशन 14 अगस्त 1947 में मध्य रात्रि में हुआ था।
भारत का राष्ट्रीय चिन्ह

भारत का राष्ट्रीय प्रतीक “अशोक स्तंभ” है।
राष्ट्रीय प्रतीक “अशोक स्तंभ” शक्ति, साहस और विजय का प्रतीक है।
26 जनवरी, 1950 को भारत सरकार ने “अशोक स्तंभ” को राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में अपनाया था।
“अशोक स्तंभ” के नीचे देवनागरी लिपि में “सत्यमेव जयते” लिखा गया है।
“अशोक स्तंभ” आकृति में चार सिंह के मुँह है जो एक दूसरे से पीठ से पीठ सटा कर बैठे हुए है।
आकृति में अशोक चक्र के साथ हाथी, घोड़ा, बैल और शेर देखा जा सकता है।
एक ही पत्थर पर नक्काशी करके “अशोक स्तंभ” बनाया गया है।
“अशोक स्तंभ” अशोक साम्राज्य के पराक्रम और शौर्य को दर्शाता है।
भारत का राष्ट्रगान
भारत का राष्ट्रगान “जन, गण, मन” है।
24 जनवरी, 1950 में “जन, गण, मन” को राष्ट्रगान घोषित किया गया।
भारत के राष्ट्रगान को “गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर” ने लिखा था।
इसे पहले बंगाली में लिखा गया फिर हिंदी में लिखा गया था।
देश में पहली बार 27 दिसम्बर, 1911 को कलकत्ता में कांग्रेस के सेशन में इसे गाया गया था।
राष्ट्रगान देश के प्रति हमारे कर्तव्यों और सम्मान को व्यक्त करता है।
राष्ट्रगान को गाते या सुनते समय खडे होकर उसका सम्मान सुनिश्चित करे।
पहले “वंदे मातरम” को राष्ट्रगान के रूप में निश्चित किया गया, लेकिन ये राष्ट्रगान हिन्दुओ को समर्पित हे ऐसा कहकर इसका विरोध किया गया।
राष्ट्रगान –
जन-गण-मन अधिनायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
पंजाब-सिंधु-गुजरात-मराठा
द्राविड़-उत्कल-बंग
विंध्याचल यमुना गंगा
उच्छल जलधि तरंग
तव शुभ नामे जागे, तव शुभ आशिष मांगे
गाहे तव जय-गाथा।
जन-गण-मंगलदायक जय हे भारत भाग्य विधाता।
जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय हे।
भारत का राष्ट्रीय गीत

“वंदे मातरम” भारत का राष्ट्रीय गीत है।
राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” को “बंकिम चंद्र चटर्जी” ने लिखा था।
24 जनवरी 1950 को “वंदे मातरम” को राष्ट्रीयगीत घोषित किया गया।
आंदोलनकारियों में “वंदे मातरम” लेखन उत्साह और प्रेरणा भर देता था।
पहली बार 1896 में रबिन्द्रनाथ टैगोर ने भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस के एक सेशन में “वंदे मातरम” गाया था।
राष्ट्रीयगीत को राष्ट्रगान जितना ही सम्मान प्राप्त है।
भारत का राष्ट्रीय पशु
भारत का राष्ट्रीय पशु “रॉयल बंगाल टाइगर” है।
अप्रैल 1973 में “रॉयल बंगाल टाइगर” को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया गया था।
बाघ अपनी क्षमता, दृढ़ता, फुर्ती और अपार शक्ति के लिए पुरे विश्व में प्रसिद्ध है।
“रॉयल बंगाल टाइगर” का वैज्ञानिक नाम “टाइगर पैंथर टिगरिस” है।
बंगाल टाइगर ज्यादातर मैन्ग्रोव के जंगलो में पाया जाता है।
भारत सरकार ने इनकी सुरक्षा के लिए काफी कुछ किया है।
देश के राष्ट्रीय पार्कों में आप आसानी से देख सकते है।
नेशनल पार्कों में के बारे में यहाँ पढ़े.
भारत का राष्ट्रीय फूल

भारत का राष्ट्रीय फूल “कमल” है।
देवी लक्ष्मी कमल के फूल में ही विराजमान होती है।
भारतीय संस्कृति में “कमल” के फूल का विशेष महत्व है।
प्राकृतिक रूप से कीचड़ में खिलता है कमल और काफी सुंदर होता है।
भारत का राष्ट्रीय फल

भारत का राष्ट्रीय फल “आम” है।
“आम” भारतीयों का पसंदीदा फल है।
भारत में लगभग सभी राज्यों में आपको आम देखने मिलेंगे।
आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, सी और डी होता है।
आम का अचार लगभग सभी घरों में आपको देखने को मिलेगा।
भारत का राष्ट्रीय खेल

भारत का राष्ट्रीय खेल “हॉकी” है।
भारत में वर्तमान समय में क्रिकेट सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है।
“हॉकी” को राष्ट्रीय खेल घोषित किया गया उस वक़्त “हॉकी” भारत मे सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है खेल था।
उसी समय ऑलंपिक के दौरान “हॉकी” में भारत का प्रदर्शन सबसे बेहतर था।
1928 से 1956 तक का समय “हॉकी” का स्वर्णिम युग हुआ करता था।
भारत का राष्ट्रीय पेड़
“बरगद” का पेड़ भारत का राष्ट्रीय वृक्ष है।
देश में “बरगद” के पेड़ को “वटवृक्ष” और “अक्षयवट” नाम से भी जाना जाता है।
अंग्रेजी में “बरगद” के पेड़ को “Banyan Tree” कहा जाता है।
“अक्षयवट” विशालकाय वृक्ष है, इसकी लंबी आयु के कारण, “अक्षयवट” वृक्ष को अमर माना जाता है।
जिसकी की जड़े काफी मजबूत, गहरी और शाखाएं लम्बी होती है।
भारत के इतिहास और लोक कथाओं का एक अविभाज्य अंग है।
बरगद के पेड़ को ग्रामीण जीवन का केंद्र बडी माना जाता है।
गांव की पंचायत इसी पेड़ की छाया में बैठक करती है।
हिंदू धर्म में “वटवृक्ष” को पवित्र माना जाता है।
“बरगद” के पेड़ का हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है।
“बरगद” की पूजा भी की जाती है।
भारत में सबसे बड़ा “बरगद” का पेड़ कोलकाता में पाया जाता है।
सनातन धर्म में “वट-सावत्री” नाम का एक त्योहार “बरगद” के पेड़ को समर्पित है।
आयुर्वेदिक दृष्टि से भी “बरगद” का पेड़ काफी लाभदायक है।
“वटवृक्ष” पेड़ के फल, जड़, छाल, पत्ती आदि के उपयोग से कई तरह के रोगों का दूर किया जा सकता है।
भारत की राष्ट्रीय नदी

भारत की राष्ट्रीय नदी “गंगा नदी” है।
गंगा नदी गंगोत्री से निकलकर 2601 किलोमीटर बहती है।
भारतीय संस्कृति के अनुसार “गंगा नदी” पवित्र है।
देश में गंगा नदी की हर रोज सुबह और शाम आरती की जाती है।
हिमालय पर्वत के गंगोत्री से निकलकर गंगा उत्तर प्रदेश के रास्ते बंगाल की खाड़ी में जाकर समुद्र में मिल जाती है।
मान्यता अनुसार गंगा नदी में स्नान से सभी पाप धुल है।
राष्ट्रिय पक्षी

भारत का राष्ट्रीय पक्षी “मोर” है।
“मोर” एक सुंदर पक्षी है ।
“मोर” को 1963 में राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था।
भारतीय संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है।
देश के सभी क्षेत्रों में “मोर” पाया जाता है और सभी लोग मोर को जानते ही है।
भारत का राष्ट्रीय धरोहर पशु
भारत का राष्ट्रीय धरोहर पशु “हाथी” है।
“हाथी” एक शाकाहारी जानवर है।
2010 में “हाथी” को राष्ट्रीय धरोहर पशु रूप में घोषित किया गया था।
हाथियों के संरक्षण के लिए कदम उठाते हुए “हाथी” को राष्ट्रीय धरोहर पशु घोषित किया।
भारत के अलग-अलग क्षेत्रो में आपको हाथी देखने के लिए मिलेंगे।
भारत का राष्ट्रीय “जलीय जीव”
भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव “गंगा डॉल्फिन” है।
यह “गंगा डॉल्फिन”भारत के गंगा नदी में पायी जाती है।
भारत सरकार ने 5 अक्टूबर 2009 में गंगा डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका सुझाव दिया था।
भारत की राष्ट्रीय मुद्रा

भारत की राष्ट्रीय मुद्रा “रुपया” है।
भारत सरकार ने इसे 15 जुलाई 2010 में जारी किया था।
“भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया” द्वारा भारत में रुपए का नियंत्रण किया जाता है।
भारतीय रुपये का प्रतीक देवनागरी व्यंजन “र” और लैटिन शब्द “आर” (R) से चिन्हित किया गया है।
Thanks for reading about national symbols of india.
good